विज्ञापन

दुनिया को दिखाने की क्या बात है।

ANURADHA TYAGI

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रोशनी तो दिल की होती है,
        
                                                    
                            
दीये की क्या बात है।
खुशी तो मन की होती है,
दिखावे की क्या बात है।
सुकून तो आत्मा में होता है,
दौलत की क्या बात है।
रिश्ते तो दिल से निभाए जाते हैं,
दुनियादारी की क्या बात है
अपनों का साथ दिल से होता है,
भीड़ में रहने की क्या बात है।
अपनापन तो भावनाओं में होता है,
मीठे बोलने की क्या बात है।
इंसान की पहचान कर्मों से होती है,
चेहरे की क्या बात है।
सुकून तो संतोष में होता है,
महलों में रहने की क्या बात है।
ज़िंदगी तो प्यार से खूबसूरत होती है,
दिखावे से सजाने की क्या बात है।
क्योंकि असली खूबसूरती मन में होती है,
दुनिया को दिखाने की क्या बात है।
19 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Jagdish Prasad

566 कविताएं

View Profile