कितनी रातें गुज़री ये आँखें सोई नहीं,
दर्द इतना है फिर भी ये आँखें रोई नहीं।
काश हमारा भी कोई एक रास्ता होता,
हमारा भी किसी से कोई वास्ता होता।
क्या हमारे ये सोचने से अब बातें सही हो जाएँगी?
क्या जो गुज़र चुकी वो रातें सही हो जाएँगी?
अब ये आँखें फिर से अंधेरे को अपना साथी बनाएंगी,
क्योंकि ज़्यादा रोशनी में ये आँखें फिर से भटक जाएँगी।