तुम जो ऐसे मुस्कुराते हो,
क्या चीज़ है जो छुपाते हो?
ख़ुद को ग़लत बताते हो,
बड़ी चालाकी से निकल जाते हो।
चाहते कुछ और हो,
कुछ और ही बताते हो।
ख़ुद को बहुत सताते हो,
क्यों इस तरह मुस्कुराते हो?
क्यों करते हो ऐसा तुम,
ख़ुद से ही बतलाते हो?
बिन कुछ कहे तुम सारे राज़ छुपाते हो।
तुम जो अब बातों की हाँ में हाँ मिलाते हो,
चाहते नहीं कुछ भी समझना,
बस ख़ुद को ही समझाते हो।
तुम जो ऐसे मुस्कुराते हो,
क्या चीज़ है जो छुपाते हो?