कैसे आवाज़ लगायें मेरी जाँ
कह कर तुमको क्या बुलायें मेरी जाँ
क्यों है नाराज़ बता अब तू हमसे
हम कैसे तुझको मनायें मेरी जाँ
मेरा क्या हाल है उल्फ़त में तेरे
ये तुझको कैसे बतायें मेरी जाँ
सारे शिकवों को भुला दें अब दोनों
फिर से सपनों को सजायें मेरी जाँ
दुःख ने ऐसा तेरे है घेरा हमको
खुद को हम कैसे बचायें मेरी जाँ।
-अनमोल