इतने दुःख के बाद भी अब मैं ज़िंदा हूं
हो करके बर्बाद भी अब मैं ज़िंदा हूं
तेरे ग़म के घूँट अभी तक पीता हूं
यानी तेरे बाद भी अब मैं ज़िंदा हूं
अपनी ही तो जान का क़ैदी था कल तक
होकर फिर आज़ाद भी अब मैं ज़िंदा हूं
दुनिया भर के जान यहां मैं तो दुःख से
होकर कि आबाद भी अब मैं ज़िंदा हूं
अब मेरी ग़ज़लें न कभी सुनना जाना
करके ये फरियाद भी अब मैं ज़िंदा हूं।
-अनमोल सिन्हा 'अनमोल'