अब तुम मुझको यार मनाने मत आना
फिर से झूठे ख़्वाब दिखाने मत आना
तुम मेरे हो, जान हां मेरे ही जानम
अब ऐसी आवाज़ लगाने मत आना
चल निकला हूं इश्क़ की गलियों से कब का
फिर से मुझको यार सताने मत आना
बाहें डाले यार के अब तुम शानों पर
फिर से मुझको जान जलाने मत आना
जिसको सुनकर आँख मेरी भर आये अब
कोई ऐसा गीत सुनाने मत आना
सो जाऊं जब यार यहां मैं थककर जब
तब तुम मुझको यार जगाने मत आना।
-अनमोल सिन्हा 'अनमोल'