विज्ञापन

जो जीवन को कविता कह गया

ANKUR SINGH

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            वो शब्द जो तूने संसार में
        
                                                    
                            
धीरे-धीरे गीत बना दिए,
आँखों से निकले हर लफ़्ज़ को
हमने दिल में बसा लिए।

तेरी कलम की वो मुलायम धारा,
हर ज़िंदगी में ख़ामोशियाँ भर गई,
आज जब तू चला गया है,
तेरी परछाइयाँ भी कविता बन गई।

सादा-सी ज़िंदगी के हर रूप को
तूने अदब में पिरो दिया,
अब तेरी कमी में हर पन्ना
एक खाली सा सुकून बो गया।

कोहरे सी खामोश शामों में
तेरी सोच की हल्की रोशनी रहती है,
और हर पाठक का दिल कहता है—
“तेरी याद यूँ ही ज़िंदा रहती है।”

तेरी लेखनी ने हमको जीना सिखाया,
तेरी ख़ामोशी ने दुख को कविता बनाया।
अब तेरा आँगन ख़ामोश है,
पर तेरी रचना के फूल हवाओं में महकते रहें...


 
8 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Kumar

4215 कविताएं

View Profile

Sanjay Nirala

42 कविताएं

View Profile

Nema Ram

141 कविताएं

View Profile