देश हमारा अमर सपूत पैदा करता है
देश हमारा वीर सपूत पैदा करता है
देश हमारा देवदूत पैदा करता है
यहां गंगा मां हैं
यहां भारत मां हैं
जहां राणा प्रताप शिवा चौहान
भगतसिंह, गोविंद सिंह बलवान
पैदा होते हैं,जहां लोग दिल से धनवान
पैदा होते हैं।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'