विज्ञापन

सज-धज कर गया जी तैयार है

Ankit Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सज धज कर गया जी तैयार है
        
                                                    
                            
आओ पिंडदानियों तेरा सत्कार है
पितृपक्ष मेला में भीड़ अपार है
गया जी पर ईश्वर की महिमा अपरम्पार है
" अतिथि देवो भव" का मन में भाव है
यह सब भगवान विष्णु का प्रभाव है
गयासुर ने तप किया
तब विष्णु ने दर्शन दिया
"हो सबका मोक्ष उसका दर्शन कर"
ऐसा मांगा उसने वर
भगवान बोले," इस धरा पर
जो पिंडदान करेगा
उसके पुर्वजों को मोक्ष मिलेगा"
पिंडदान करने
राम लक्ष्मण संग मां सीता भी यहां आईं
विष्णु पद मंदिर का जीर्णोद्धार करने
रानी अहिल्याबाई भी यहां आईं
तब से लोग विश्व भर से यहां आते हैं
करके पिंडदान वे घर जाते हैं
यह धरती महान है
मानता जहान है
जानता जहान है
गया का विश्व भर में पहचान है
गया से हमारा हिंदुस्तान है
हिंदुस्तान में गया का ऊंचा स्थान है।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Adv DK Kanojiya

71 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10619 कविताएं

View Profile