विज्ञापन

लगता गया का कर लिए दर्शक, दर्शन

Ankit Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            गया का चौक चौड़हर
        
                                                    
                            
जगा रहता हर प्रहर
बगल में है गया हवाई अड्डा
जो है अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा
इसके पीछे पतली टूटी फूटी सड़क पर
चल कर कर सकते आप स्वर्ग का सफर
इस चौक पर
आकर
लगता गया का कर लिए दर्शक, दर्शन
अब आ गया है इस चौक में बहुत परीवर्तन
यहां मिलता लिट्टी चोखा चटनी चाट अचार
साग सब्जी फल फूल और वृक्ष कचनार
गाय भैंस टहलती मिलेंगी बीच सड़क पर
बगल में है चिकित्सा महाविद्यालय
और बड़ा एक डीएवी विद्यालय
चौक यह व्यस्त बहुत है
लोग यहां के मस्त बहुत हैं
लोग यहां के स्वस्थ बहुत हैं
मंदिरों की संख्या यहां बहुत हैं
है कमी नहीं पवन पानी की
जय बोलो गया की इस राजधानी की
रह रहा मैं यहां २०२३ के अगस्त मास से
लोग लगे यहां मुझे बहुत खास से
लोग रहते हैं यहां आस और विश्वास से
प्राकृतिक छटा से भरपूर है यह शहर
हर प्रहर कहते इसको हम चौक चौड़हर।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7417 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13199 कविताएं

View Profile