जब जब गूंजता है राष्ट्र गान
एक जुट होता है हिंदुस्तान
एक सूत्र में जुटता हिंदुस्तान
जब राष्ट्र गीत का होता गान
देश प्रेम के भाव जगाता राष्ट्र गान
गूंजती धरती गूंजता आसमान
चाहते हैं हम हो हमारा उत्थान
होकर एक जुट बनाएं विकसित हिंदुस्तान।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'