लोग तड़पते हैं किसी के तन के लिए
लोग तड़पते हैं किसी के मन के लिए
मैं तड़पता हूं प्यारे वतन के लिए
चाहता हूं कुछ करुं अपने वतन के लिए
चाहता हूं मैं मरूं प्यारे वतन के लिए
एकता बनाऊं वतन के लिए
देश द्रोहियों को मार गिराऊं
देश प्रेमियों को एक मंच पर लाऊं
देश के वीरों को जोड़ पाऊं
अपने प्यारे चमन के लिए
अपने प्यारे वतन के लिए।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'