निरंतर प्रयास से
आस से
विश्वास से
पत्थर
पर
बनते निशान
पत्थर भी भरते ऊंची उड़ान
पत्थरों में आते प्राण
पत्थर भी करते त्राण।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'