मेरी ईमानदारी सच्चाई कर्तव्य निष्ठा के आगे जमाना झुकेगा
मैं नहीं मेरे लिए जमाना रुकेगा
सर मेरा किसी के सामने न झुका,न झुकेगा
तिरंगा मेरा नहीं कभी कहीं झुकेगा
बागी बलिया का सपूत हूं मैं
हां, हां देवदूत हूं मैं
भारत मां का सपूत हूं मैं
देश प्यार में अभिभूत हूं मैं।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'