विज्ञापन

मेरी भगवान से पहचान है,मैं वह बिहार हूं।

Ankit Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं भगवान बुद्ध का बिहार हूं
        
                                                    
                            
मैं गुरु गोविंद सिंह का बिहार हूं
मैं मां जानकी का बिहार हूं
मैं कवि विद्यापति का बिहार हूं
मैं नेता राजेन्द्र प्रसाद का बिहार हूं
मैं निडर जय प्रकाश का बिहार हूं
मैं कवि दिनकर का बिहार हूं
मैं साहित्यिकार बेनीपुरी का बिहार हूं
मैं सम्राट अशोक का बिहार हूं
मैं प्रखर चाणक्य का बिहार हूं
मैं महान आर्यभट्ट का बिहार हूं
मैं महान महावीर का बिहार हूं
मैं साहित्यिकार रेणु का बिहार हूं
मैं कवि कलाकार भिखारी ठाकुर का बिहार हूं
मैं पुलकित पल्लवित संसार हूं
मैं मंत्री ललीत नारायण मिश्रा का बिहार हूं
मैं रेल मंत्री केदार पांडे का बिहार हूं
मैं रेल मंत्री रामविलास पासवान का बिहार हूं
मैं क्रांतिकारी खुदीराम बोस का बिहार हूं
मैं क्रांतिकारी प्रफुल्ल चाकी का बिहार हूं
मैं नेता नीतीश कुमार का बिहार हूं
मैं महान कवि सहज कुमार का बिहार हूं
मैं तपी गयासुर का बिहार हूं
मैं एक चमत्कार हूं
मैं निडर बिहार हूं
मैं विकसित बिहार हूं
मैं नालंदा, विक्रम शिला वाला बिहार हूं
मेरे पास पटना,मुजफ्फरपुर है
मेरे पास गया, भीखन पुर है
मेरे पास आम अमरूद लीची भरपूर है
मेरे पास अनारसा,लाई लिट्टी चोखा भरपूर है
मेरे पास पड़किया, बालुशाही भरपूर है
मुझे जानता जहान है, मैं वह बिहार हूं
मेरी भगवान से पहचान है,मैं वह बिहार हूं।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
7 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7409 कविताएं

View Profile