चीन के बने सामान से भरा बाजार है
स्वदेशी सामान पर हो रहा अत्याचार है
श्रम से बनाए दीए,खोज रहे खरीददार हैं
इधर रो रहे हमारे कुम्हार हैं
उधर हंस रहे चीन के सामान हैं
इधर स्वदेशी का हो रहा अपमान हैं
हिंद हमारा विकसित होगा कैसे?
क्या हुलसित होगा हिंद हमारा ऐसे?
क्यों सस्ते के चक्कर में खरीद रहे हम चीनी सामान हैं?
मत करो हिंदुस्तानी श्रम का अपमान
खरीदो मत चीनी सामान।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'