विज्ञापन

जनता का प्यार

Ankit Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            पुरस्कार उत्कोच है,कभी मुंह बंद करने के लिए
        
                                                    
                            
कभी विरोध बंद करने के लिए
देती हैं सरकारें,संस्थाएं
पा पुरस्कार भले सीना कोई फुलाए
या सीना कोई पुचकाए
जनता का प्यार
है सच्चा पुरस्कार
निराला को कहां मिला ज्ञान पीठ पुरस्कार?
प्रेमचंद को कहां मिला ज्ञान पीठ पुरस्कार?
बिना पाए पुरस्कार
हैं वे साहित्य के श्रृंगार
हैं वे बड़े साहित्यकार
हैं वे पाठकों का प्यार
मिले कोई पुरस्कार
तो ठीक नहीं तो कोई बात नहीं, यार!
लिखते रहिये निरंतर लगातार
पाते रहिए जनता का प्यार।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
4 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all