हम करें श्रम आप राज करें
हम मरें आप राज करें
हम मजदूर हमसे समाज संवरे
हम किसान हम अन्न से भंडार भरें
हम जवान
हमसे हिंदुस्तान
बने सुरक्षित स्थान
हमसे हिंदुस्तान
बने महान
हो हमसे हिंदुस्तान
का कल्याण
हमें ही न मिले सम्मान
हम किसान
हो हमारा अपमान
हम शहीद जवान
बढ़ाएं हिंदुस्तान
का हम मान सम्मान।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'