गांव मेरा बसा गंगा नदी के किनारे
गांव मेरा जिसको ईश्वर ने संवारे
गांव मेरा जिससे बड़े बड़े हारे
हर साल गंगा मां आवें मेरे द्वारे
आवे घर तक पानी गंगा मैया की
है परम कृपा हम पर गंगा मैया की
हर साल नाव चले बुढ़े रामायण बांचे
बच्चे खूब खुशी से नाचे
घर मेरा बलिया जिला
नाम सुनके जग हिला
अंग्रेजों हम मार भगाए
अंग्रेज घबराए
मंगल पांडे
चित्तू पांडे
का जिला यही
जानती जिसे यह मही
रहता स्वाभिमान हमारा आसमान में
रहते हम हमेशा आन बान शान में
जूते की नोंक पर प्रधानमंत्री की कुर्सी रखता यह जिला
आजादी का प्रथम पुष्प यहीं खिला
दुख यही है हमको क्या मिला
न एक हवाई अड्डा मिला
न आकाश वाणी केंद्र मिला
क्या मिला?
क्या मिला?
क्या मिला?
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'