ये चौड़ी चौड़ी सड़कें
देख दिल मेरा धड़के
यह कौन सा शहर है?
जहां जगता हर प्रहर है
यह मीठास का शहर
यह आस का शहर
यह विश्वास का शहर
मेरा मुजफ्फरपुर है
यह हिंद का कोहिनूर है
यह जग का नूर है
यह जग में मशहूर है
जो जग को जोड़ दे
जो साहित्य की धार को मोड़ दे
जो साहित्य को नई धार दे
जो जग को प्यार दे
जो जग को तार दे।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'