उत्तरप्रदेश के अंत में बसा बलिया जिला
कहते हैं लोग उसे बागी बलिया जिला
इस जिला को अब तक कुछ नहीं मिला
जबकि इस जिला से प्रधानमंत्री मिला
गंगा नदी के किनारे यह पुष्प खिला
प्रकृति खेलती यहां नित नूतन लीला
गंगा नदी लहराए
लहर घहराए
बाढ़ लाए
पर हम नहीं घबराएं
एक हवाई अड्डा दे दो
एक विश्व विद्यालय दे दो
एक रेडियो स्टेशन दे दो
एक इंजीनियरिंग कॉलेज दे दो
दो चार बड़े कारखाने दे दो
हम गंगा तट के वासी देश का मान बढ़ाए
हम देश को आजाद कराए
तलवारें चम चम चमकाए
हम अलग सरकार चलाए
हम अंग्रेजों को भगाए
है यह ऐतिहासिक,
सांस्कृतिक, साहित्यिक नगरी
जाने दुनिया सगरी
हम भोजपुरी बोलें शान से
हम रहें ईमान से
हम बतियाते आसमान से
हैं हम लबालब भरे स्वाभिमान से
हम हिंद की शान बढ़ाएं
हम इतराएं इठलाएं।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'