विज्ञापन

सकुशल मुझे गया पहुंचाए।

Ankit Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं चला पटना से गया
        
                                                    
                            
इसके पहले नहीं गया
था मैं कभी गया
रेल के डिब्बे में थी भीड़ भारी
थी जनता गर्मी से परेशान प्यारी
जहानाबाद में रेल रूकी
बढ़ी सबके दिल की धुकधुकी
लोग चिल्ला रहे थे एक दूसरे पर
फेंक रहे थे रूमाल दूर से सीट पर
लड़की लड़के बुढ़े और जवान
सभी दिखते थे खूब परेशान
टी.टी. सारे थे लापता
पुलिस का भी था न पता
सभी सोच रहे थे कौन सिर खपाए
है जिसको जाना जाए
या कहीं नहीं जाए
कौन मार खाए?
कौन टिकट जांच करने जाए
पर खोमचे वाले उसी भीड़ में घुस जाते थे
और अपना सामान बेच कर निकल जाते थे
ऐसी भीड़ से भगवान मुझे बचाए
सकुशल मुझे गया पहुंचाए।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
54 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7417 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13199 कविताएं

View Profile