भारत देश में क्या नहीं है?
सारी सुख सुविधाएं यहीं हैं
यहां गंगा,यमुना का मैदान है
यहां ऊंचा स्वाभिमान है
यहां वेद,गीता,पुराण हैं
यहां अवेस्ता,कुरान हैं
यहां अभिनंदन जवान है
यहां वीरों का राजस्थान है
यहां पर्वत पठार रेगिस्तान हैं
यहां की संस्कृति महान है
यहां हिमालय महान है
यहां भृगु स्थान है
यहां ईमान है
यहां अलग अलग खान पान है
यहां तरह तरह के पकवान हैं
यहां के लोग बुद्धिमान हैं
यहां के लोग चरित्रवान हैं
यहां के लोग विद्वान हैं
यहां हर अनुहार पर मुस्कान है
यहां गया का अनारसा, तिलकुट है
यहां के लोग एकजुट हैं
यहां थावे का पड़किया है
यहां जिला बागी बलिया है
यहां लीची की मीठास है
यहां हममें आस,विश्वास है
यहां भीखन पुर है
यहां मुजफ्फरपुर है
यहां बहार है
यहां बहार है
यहां सदाबहार है
यहां गया का पिंडदान है
यहां बलिदान है
यहां तप त्याग है
यहां हमारे अंदर आग है।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'