विज्ञापन

बागी बलिया जिला मेरा

Ankit Kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आज इतिहास की बात बताने नहीं आया हूं
        
                                                    
                            
मैं हिंदुस्तान को आज आईना दिखाने आया हूं
मऊ आगे बढ़ गया
वाराणसी आगे बढ़ गया
तो मेरा बलिया पीछे क्यों रह गया?
हुआ क्या है नया नया
मेरे प्यारे बागी बलिया में
मेरे प्यारे बागी बैरिया में
पूछ रही है लेखनी मेरी
बलिया के विकास में है क्यों देरी?
बैरिया में है क्यों गलियां अंधेरी?
मैं बागी बलिया हूं
मैं बागी बैरिया हूं
मुझे हवाई अड्डा चाहिए
मुझे रेडियो स्टेशन चाहिए
मुझे एम्स चाहिए
मुझे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम चाहिए
मुझे अंतरराष्ट्रीय रेलवे स्टेशन चाहिए
मुझे बीस विश्व विद्यालय चाहिए
मुझे इन्जिनियरिंग महाविद्यालय चाहिए
मुझे अंतरराष्ट्रीय चिकित्सालय चाहिए
मुझे चाहिए विकास की तीव्रतम धारा
कि सुंदरतम हो बागी बलिया हमारा
मुझे बनाना है बागी बलिया बैरिया को सबसे प्यारा
है मंगल पांडे का यह जिला
जिससे जग हिला
देखना चाहता हूं मैं विकास पुष्प खिला खिला
जो जग को पुनः दे हिला
बने विकसित हमारा बलिया जिला
रूके नहीं कभी विकास का सिलसिला
बोलिए अब तक बलिया को क्या मिला?
एक प्रधानमंत्री यहां से मिला
और बोलिए मेरे प्यारे बागी बलिया को क्या मिला?
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7417 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13199 कविताएं

View Profile