विज्ञापन

बिस्तरों पर मत बिछाओ साजिशें।

Anjum Aligarhi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बिस्तरों पर मत बिछाओ साजिशें।
        
                                                    
                            
राज़ सारे खोल देंगी.... सिलवटें।।

अब कहां लश्कर में ऐसे... लोग हैं।
मोर्चे पर जो सदाक़त के...... डटें।।

दोस्तों की इख़तलाफ़ी..... खाइयां।
इतनी गहरी हैं कि शायद ही.. पटें।।

शोर है ख़ामोशियों में... किस क़दर।
किस क़दर ख़ामोश हैं ये... आहटें।।

ऐसा झोंका अब कोई आये.. हसन।
अब्र नफ़रत के जो छाये हैं... छटें।।
-अंजुम अल हसन
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all