विज्ञापन

कहानी में सिर्फ़ अकेली मैं ही रह जाती हूं... बिलकुल अकेली

Anita Thukral

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कुछ पन्ने बंद किताब के
        
                                                    
                            
खुलने को बेताब रहते हैं,
पर वे खुल नहीं पाते।
एक-दूसरे के संग इस तरह जुड़ जाते हैं
कि पढ़े भी नहीं जाते और खुल भी नहीं पाते।

कुछ पन्ने किताब के इस तरह खुलते हैं
कि अपने होने से ही हट जाते हैं,
और गहरे रहस्य, दूर बहुत दूर,
मिट्टी में मिल जाते हैं।

कुछ पन्ने किताब के
खाली पन्ने ही रह जाते हैं।
मेरी तरह—
जब भी ख़ुद को बताना चाहती हूँ,
कहानी में
सिर्फ़ मैं ही रह जाती हूँ,
बिल्कुल अकेली…और खाली।
— अनीता “निधि”
6 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Pankaj Sharma

1223 कविताएं

View Profile