विज्ञापन

ताजमहल तुम बचे रहना

Anita Maithani

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ताजमहल तुम बचे रहना
        
                                                    
                            

ओ ताजमहल!
सुनो,
तुम बचे रहना
फन-ए-तामीर बनकर
जब तक मुहब्बत बची है
जब तक कायनात बची है
तुम याद नहीं बनना।
कहते हैं दुनिया में
सिर्फ दो तरह के लोग हैं-
एक वो, जिन्होंने ताजमहल को देखा है
और;
एक वो, जिन्होंने ताजमहल को नहीं देखा है।
अभी तो मैंने भी तुम्हें नहीं देखा
और;
मेरे जैसे बहुत से लोगों ने तुम्हें नहीं देखा।
ताजमहल!
तुम बचे रहना सबके देख लिए जाने तक
कायनात के बचे रह जाने तक।

अनीता मैठाणी

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10278 कविताएं

View Profile