विज्ञापन

ये सहरा पार कर जाऊंगा एक दिन

Anil Pandey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            यहां से गर चला जाऊंगा एक दिन
        
                                                    
                            
मैं वापस लौट भी आऊंगा एक दिन
जो हमसे रूठकर रुखसत हुए हैं
उन्हें भी मैं मना लाऊँगा एक दिन
जो तुमने पाल रखी हैं उम्मीदें
ये सारे बोझ उठाऊंगा एक दिन
न देखो हसरतों से आसमां को
सितारे तोड़ कर लाऊंगा एक दिन
जुनून दिल में है कदमों में वहशत
ये सहरा पार कर जाऊंगा एक दिन
न मुझसे इस तरह आजिज हो प्यारे
बहुत मैं याद भी आऊंगा एक दिन
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

10736 कविताएं

View Profile