विज्ञापन

जाने कब फूल का चेहरा ये बिगड़ जाएगा

Anil Pandey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जाने कब फूल का चेहरा ये बिगड़ जाएगा
        
                                                    
                            
जाने कब रंग ये मौसम का उतर जाएगा
मैं किसी से नहीं कहता मगर क्या जाने
कब मेरे मन का ये फितूर चला जाएगा
जाने को कितनी ही चीजें भी चली जाती हैं
आदमी ये हंसता,खेलता भी चला जाएगा
आ के भी क्या ही कर सकते हो तुम पास मेरे
जब मेरे दिल से हर अरमान निकल जाएगा
वक्त आएगा कभी ऐसा भी जीवन में तेरे
सब चले जाएंगे और वक्त ठहर जाएगा
कुछ खबर इनकी भी ले रखो जिंदगी रहते
जाने कब जिंदगी का कारवां भी बिछड़ जाएगा
एक दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7473 कविताएं

View Profile