झुका सर उठ सके, ऐसा कोई बहाना हो
मैं सर छुपा सकूँ कोई मेरा ठिकाना हो
यहां है शोर बहुत, चलो खामोशियों में चलें
जहां पे सिर्फ़ इन सांसों का आना जाना हो
चले जाते हो क्यों,गुरबत में भटकने के लिए
जरा पास आओ इन बाहों में गर समाना हो
मुझे खो बैठे तो कभी ये तुम भी सोचोगे
कोई तो हो जो मुझसा तेरा दीवाना हो
बुझा दिया जो ले रखा है उसने हाथों में
ये हो भी सकता है उसको दिया जलाना हो
मेरे चेहरे से क्यों लगता है उसे रो दूंगा
उसे क्या पता,मुझे दर्द में भी मुस्कुराना हो
मेरी आवारगी ने अपने कदम रोक दिए
कहीं इरादा भी इसका न सुधर जाना हो
मुझे बहला रही हैं खुशियां बड़ी मुद्दत से
कहीं इरारदा न इनका, मुझे रुलाना हो