विज्ञापन

है कोई आसमान झुकाना भी है मुझे

Anil Pandey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तेरा खयाल दिल से भुलाना भी है मुझे
        
                                                    
                            
यानी की अपना जख्म छुपाना भी है मुझे
मेरी वजह से जितना ये मंजर उदास है
खुद हंसना है और इसको हंसाना भी है मुझे
ये दिल हुआ भारी,फकत तेरे खयाल से
है और कितना बोझ उठाना भी है मुझे
सर अपने उठाती ही जा रही हैं उलझनें
है कोई आसमान झुकाना भी है मुझे
इठला रही है दूर तलक कोई खोमोशी
अय्याम ए गर्दिश को रुलाना भी है मुझे
रुखसत किया था मुझको चमन से बहार ने
उसे पछतावा इंतजार है जाना भी है मुझे
सदियों से है बंजर सी मोहब्बत की ये ज़मीं
उल्फ़त की फसल इसमें उगाना भी है मुझे
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all