विज्ञापन

सब होता रफ़्ता रफ़्ता है

Anil Pandey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दिल का कौन कहा करता है
        
                                                    
                            
हर बंदा कुछ कुछ डरता है
जीवन जी लेता है इन्शान
जीता कम ज्यादा मरता है
गैरों की आहें लेता है
फिर खुद भी आहें भरता है
खामोशी से देखता हूं मैं
जब चांद आसमां पर चढ़ता है
मन मेरा पीछा करता है
पास से जब जब तू गुजरा है
तब्दीली क्या ही होती है
सब होता रफ़्ता रफ़्ता है
अब उसकी बातें सुननी हैं
जो कहता, अच्छा कहता है
उससे मिलना भी मुश्किल है
वो अक्सर खोया रहता है
अहमक वो इंसान नहीं पर
भीड़ में भी तन्हा रहता है
जानते हैं सब लोग हकीकत
यह किस्सा बस सुनने का है
ख्वाबों की इस दुनिया का भी
दीवाना हर शख्स रहा है
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Adv DK Kanojiya

71 कविताएं

View Profile