विज्ञापन

कशमकश, उलझनों की जागीर है

Anil Pandey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रंग उड़ती जिसकी वो तस्वीर है
        
                                                    
                            
गर्दिशों में गुम कोई तकदीर है
कोई परिंदा न आए नोक पर
फिर हवा में उड़ता कोई तीर है
भूल भी जाऊंगा मैं ये वाकया
पीर पर होती गई बेपीर है
चाहता तो,आ जाता,जाता चला
किसके पैरों में पड़ी जंजीर है
कौन पढ़ पाया है,जो होने को है
माथे पर जो अनबुझी तहरीर है
जेहन में औरों के ये ख्याल क्यूं
रूह है मेरी,मेरा शरीर है
सल्तनत आवारगी की है मिली
कशमकश, उलझनों की जागीर है
7 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all