विज्ञापन

गर्द ओ गुबार दिल में रह गया था जरा सा

Anil Pandey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            गर्द ओ गुबार दिल में रह गया था जरा सा
        
                                                    
                            
जल्दी में मुझसे क्या तू कह गया था जरा सा
मैं भीगने से बचने को दरिया में न उतरा
पानी मगर साहिल पे बह गया था जरा सा
हवा न चली तेज न भूचाल ही आया
बालू का महल बस यूँ ढह गया था जरा सा
बढ़ने लगे मिज़ाज़ कई लोगों के अब तो
बातें फिजूल उनकी सह गया था जरा सा
सूरत नहीं देखी है उसकी, मुद्दतों हुए
लौटूंगा जल्दी कह के वह गया था जरा सा
2 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6980 कविताएं

View Profile