विज्ञापन

किस-किस का में हाल सुनाऊं

Anand gurjar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कोई प्रेम में कोई नेम में
        
                                                    
                            
धर्म-कर्म में पागल है,
कोई पागल घूम रहा है
सारा संसार अचेतन है ।

कहां-कहां की बात बताऊं
किस-किस का में हाल सुनाऊं,
यह सारा जग देखा हमने
पागल प्रेम निकेतन है ।

तू अपने को बांध रहा है
नहीं बांध पाता कुछ है,
क्या-क्या अपना बना लिया
ना तेरा तन मन धन है ।

तुझ पर तो अनमोल खजाना
लुटा रहा है जग को,
अरे सहोदर जाग जा जल्दी
यह कैसा पागलपन है ।
- आनन्द गुर्जर सहोदर
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Adv DK Kanojiya

71 कविताएं

View Profile