विज्ञापन

उलटी रीत चलाना सबको

Anand gurjar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जाति धर्म के भेद दृष्टि को
        
                                                    
                            
पागल भी क्या जाने,
अपने में है मगन हमेशा
वह नाचे और गए ।

फाड़ लंगोटी बहुत पुरानी
डंडे में बांधी है,
गाड़ के झंडा अपना फिर
जग को कुछ-कुछ समझाएं ।

नई-नई बातें बतलाता
बीच में हंसना रोता गाता,
रूठ गए गर पागल तो
कौन उन्हें समझाएं ।

जग में न्यारी चाल तेरी
नहीं काल की है परवाह ,
उलटी रीत चलाना सबको
पागल ही बतलाएं ।
- आनन्द गुर्जर सहोदर
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Adv DK Kanojiya

71 कविताएं

View Profile