जिंदगी उड़ती पतंग की तरह है
इस पतंग को उड़ाना एक हसीन लम्हा है ।
आसमान में हजारों पतंग उड़ रही हैं
एक दूसरे को गिरा के नीचे, आगे बढ़ रहीं हैं ।
जिसकी पतंग कट गई वो उदास हो कर खड़ा है
जो आसमान में अभी भी बरकरार हैं,
उन्हें जिंदगी जीने का, शिद्दत से मज़ा है ।।