विज्ञापन

लिखना मेरी ख्वाहिश है

Anamika singer

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            लिखना मेरी ख्वाहिश है
        
                                                    
                            
ख्वाहिश इसलिए क्योंकि मेरे अंदर
जज्बातों का समंदर बहता है
उन जज्बातों को समेट कर
गुथ देती हूं उनमें अल्फाजों के मोती
मैने किसी की मुहब्बत को स्वीकारा नहीं
फिर भी प्रेम प्रीत की गाथा लिखी
गांव कभी गई नहीं फिर भी
गांव की परिभाषा लिखी
दुख लिखा दर्द लिखा
पीढ़ा लिखी अंतर्मन में निहित है ये सभी
खामोशी लिखी , वाचलता लिखी
क्योंकि लिखने के लिए इन्हें जीना जरूरी नहीं
ये सब महसूस करना जरूरी होता है
और लिखना मेरी ख्वाहिश है मेरी मजबूरी नहीं !!
6 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

183 कविताएं

View Profile