कमबख्त दिल ने सब को
परेशान कर रक्खा है
दिल है कि मानता ही नहीं
गाने वाने चलचित्र सब
जगह देखो बस ये अपना
ही राग अलाप ता है
मुझे तो ये बात समझ नहीं आती
दिल को इतना सर चढ़ाना ही
क्यूँ ।
अब देखो इक तरफ हमारे पड़ोसी जी
इस दिल के चक्कर में परेशान हुए
बड़ी मुश्किल से वो ढूंढ पाए वो
इस कमबख्त दिल को
जिसे बोलो दिल का बटन दबा देना
अरे मेरा मतलब लाइक्स कर देना
सब का यही जवाब आता कि
वो दिल मिलता ही नहीं ....... हा हा
समझे कि नाही बबुआ