कर्म क्षेत्र में निर्णय सबके लिए समान
जो जैसा कर्म करेगा वैसा फल का है विधान
न कोई बड़ा न कोई छोटा
न सुंदरता का घमंड
न शौहरत का अभिमान
न बलवान की ताकत
कर्म क्षेत्र की इक नीति
इक नियम , तौलता सबको
इक तराजू में
न जाति -- पाती न धर्म के पाखंडियों
का पाखंड
न सियासी न राजनीति किसी की न चली
कर्म क्षेत्र में न कोई भेद -- भाव
न ऊंच -- नीच का तामझाम
कर्म क्षेत्र में निर्णय सबके लिए समान
जो जैसा कर्म करेगा वैसा फल का है विधान !!