कितना व्याकुल कितना
तू है चंचल हे मन
प्रेम पथ पर बढ़ धीरे धीरे
ना इतनी अधीरता कर
लंबी डगर है , इस डगर में
लोकव्यापी कठिनाइयां आएंगी
प्रतिपाल
धीर धर हे मन ।
जैसे जैसे प्रीत की चाह बढ़ेगी
तरस जाएंगे तेरे दो नयन
सुध बुध गवां कर अपना
तू यूं ना बावला बन
धीर धर हे मन
मिलन की बेला आएगी
जब , बरसेंगे तब फूल सुमन
खुशी के अश्रु से भर जाएंगे तेरे सूखे नयन
तब जाके होगा मधुर मिलन
धीर धर हे मन