विज्ञापन

आओ मिल जुल के अब खेले होली

Anamika singer

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            वो रंग दो मुझको कान्हा
        
                                                    
                            
जिस रंग में रंगा था तुमने
द्वापर की दुनियां सारी
प्रेम , प्रीत की बोली तुम्हारी
रंग देती थी गोपियों की देह सारी
उसी रंग में फिर से रंग जाए दुनियां सारी
ढोल मंजरी , नगाड़े बजे
रंग - गुलालो से खिले अम्बर
सज जाए रंगों से धरती सारी
मीठे पकवानों से महके घर आंगन
बच्चों जवानों की मस्ती करें टोली
मिल कर बच्चे , बूढ़े , जवान सब खेले
खूब होली !!
राग , द्वेष , का त्याग कर के
एक दूजे से मिले गले लगा के
लगा के प्रेम की रोली।
भूल जाए गिले शिकवे सारे
सबको ये सीख दे जाए होली
आओ मिल जुल कर सब खेले
खूब होली !!
5 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

613 कविताएं

View Profile

Rajiv Tyagi

423 कविताएं

View Profile