थोड़ी चाभी लगा दो तो ,
जिंदगी चलती - फिरती खिलौना है ।
अपनी खुशियों और गमों को ,
ऐ नाज़ अपने कंधों पर ढोना है ।
मिल जाये अगर कोहिनूर भी ऐ इंसान ,
फिर भी ना जाने काहे का रोना है ।
कितना भी भाग ले इस जिंदगी से ऐ मुसाफिर ,
तुझे एक न एक दिन चैन की नींद सोना है ।
आखिर कितना लड़ेगा अपनी तकदीर से ,
जो कुदरत चाहेगा सिर्फ और सिर्फ वहीं होना है।।
-इल्मा नाज़
हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।