विज्ञापन

आदित्य उदित नहीं होगा।

Amit premshanker

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दोष लगाना संतों पर
        
                                                    
                            
किंचित उचित नहीं होगा
जब तक क्षमा नहीं माँगों
आदित्य उदित नहीं होगा।

टूट पड़ेंगे तारे सब
ये चन्द्र लुप्त हो जाएगा
सृष्टि का संचार प्रकंपन
सहज सुप्त हो जाएगा
कुल वंश संसार तेरा
आह्लादित मुदित नहीं होगा
जब तक क्षमा नहीं माँगों
आदित्य उदित नहीं होगा।

पुनीत शुचि सुजन साधू पर
जो आक्षेप लगाया है
कोमल हृदय के आँगन में
दुस्सह घाव लगाया है
जा जाकर गिर दंडवत कर
ब्रह्माण्ड रुदित नहीं होगा
जब तक क्षमा नहीं माँगों
आदित्य उदित नहीं होगा।
- अमित प्रेमशंकर
4 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

samarth dalela

2 कविताएं

View Profile