एक शाम हम निकले थे अपने कमरे से,
इलाहाबाद की गलियों और सड़कों पर टहलने को।
निकला तो देखा जिसमें भीड़ का सैलाब था।
ना जाने कहाँ-कहाँ से आये लोग जिनमें,
जुनून तो इक ही बस 'इश्क़' वर्दी का सवार था।
किसी एक से पूछो तो SSC का
वही दूसरा U.P.S.C का बीमार था।
कहीं से तीसरा भी बेचारा आया
तो पता चला उस पर भी U.P.P का
भूत सवार था।
तभी तो, सही कहते हैं आजकल लोग
कि सीटें कम बढ़ती जन-संख्या बेरोजगारी कि।
तब शायद हमने भी समझा कि सीटें कम
बढ़ती जन-संख्या बेरोजगारी कि अब और
करेंगे देर तो हम भी शिकार हो जायेंगे।
इस बढ़ती जन-संख्या में एक नयी
जन्मी 'महामारी' बेरोजगारी कि।