सूरज सहर का ऐसे लगा है
जोगी दरवाज़े पर खड़ा है
लगे यूँ गुलों की हरेक पंखुरी को
मन से बहुत तितलियों ने रंगा है
जीवन में मुश्किल आईं भी तो क्या
सबक इनसे ही तो नया एक मिला है
चलता ही जाये समय का ये पहिया
ये ना किसी के भी रोके रुका है
ग़म और खुशी हैं यहाँ सबके हिस्से
यही जिंदगी का अजब फलसफा है
दिया तूने दुनियाँ को जो अभी तक
वही लौट वापस तुझको मिला है
आलोक छुआ अंबर उसीने
बुजुर्गों के पाँवों में जो आ झुका है
-आलोक