विज्ञापन

बिखेरे तबस्सुम पूनम की रैना मुस्कान उसकी जहर लगती है

Alok Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            शायद ये दुनियाँ ही घर लगती है
        
                                                    
                            
मौजूदगी तुम्हारी मनहर लगती है

कांपा करती कली उपवनों की
तितली का हिलता पर लगती है

जवानी तुम्हारी हो या हमारी
हँसती हुई दोपहर लगती है

बिखेरे तबस्सुम पूनम की रैना
मुस्कान उसकी जहर लगती है

ढलने को आये उमर जब कभी भी
बुढ़ापे की उसपे मुहर लगती है

सब अपने अपने में गुम शुदा हैं
किस की किस को नजर लगती है

आलोक लिपटे आ आँचल से उसके
खुशबू भरा माँ शजर लगती है
-आलोक
29 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11172 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

6984 कविताएं

View Profile