अँधियार का अब ना नामोनिशां हो
रोशन हर सू ये सारा जहाँ हो
हो मेरा चेहरा या हो तुम्हारा
सदा इनसे खुशियों का ही बयां हो
धरती पे फैला हुआ हो उजाला
मानो कि मुस्कान का कारवां हो
नफरत ना इतनी भी इंसान में हो
हाँ प्यार ही जो यहाँ से वहाँ हो
आलोक उतरे जन्नत ज़मीं पर
ग़मों में कोई भी ना अब फनां हो
-आलोक