कहते हैं जीवन है एक कहानी
थोड़ी सी इसमें हकीकत बयानी
मुस्कान मीठी सी है अधर पर
कोरों में आँखों की खारा सा पानी
कब आँख मुंदते ये किस्सा ख़तम हो
सब जानते यह कि दुनियाँ ये फानी
जाना सभी को यह बात तो तय
जाते कहाँ हैं मगर यह ना जानी
छूटे दुमहले खजाने यहीं सब
सुनी है कथा यह तो हमने पुरानी
सुकूँ खोजने को तू भटका कहाँ ना
बसती तुझी में सुकूँ की राजधानी
बोया जो तुमने वही पा रहे हो
आलोक किस बात की हैरानी
-आलोक