विज्ञापन

वर्षा गीत

AL Mishra

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बरस रहे बदरा बरस रहे बदरा
        
                                                    
                            

बरस रहे बदरा ओ मोरी गुइयाँ।।

उमड़ रहे बदरा घुमड़ रहे बदरा

बरस रहे बदरा ओ मोरी गुइयाँ।।

गरज रहे बदरा ,बरस रहे बदरा।

दमकि रही दामिनि,डरपि रह्यो जियरा।

नाच रहे केकी ,गाय रहे भेकी।

झूम रहे पादप ,ओ मोरी गुइयाँ।। बरस रहे --

ताल तलइयान में छायो है यौवन।

इठलाइ रहीं नदियाँ ओ मोरी गुइयाँ।

`जिन सखियन के घर में हैं साजन।

झूम रही सखियाँ ओ मोरी गुइयाँ।। बरस रहे ---

हमरे साजन विदेसवा में छाये।

सूख रहा तनवा ओ मोरी गुइयाँ।

बरस रहे बदरा गरज रहे बदरा।।

ओ मोरी गुइयाँ---।।

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।


 
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

437 कविताएं

View Profile

Shivendra Mishra

4 कविताएं

View Profile

Pandit Chandradutt

2936 कविताएं

View Profile